हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बस में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते शासन ने छह नई बसें हापुड़ रोडवेज डिपो को प्रदान करने का फैसला लिया है जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में काफी राहत मिलेगी और विभाग की आमदनी में भी काफी इजाफा होगा।
आपको बता दें कि डिपो से अभी तक 124 बसों का संचालन होता है जिनमें से 109 बसें निगम की व 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अब छह नई ओर बसें मिलने से डिपो में बसों की संख्या 130 हो जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि छह नई बसें डिपो को मिल रही हैं। जल्द ही डिपो में बसों के पहुंचने पर उनका रूट निर्धारित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सभी छह बसें साहिबाबाद रीजन पहुंच चुकी हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132