हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बछलौता निवासी अंकुश शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा अपनी आस्था का परिचय देते हुए जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से 141 लीटर जल लेकर लौट रहे हैं जो शनिवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। जगह-जगह भोले का स्वागत किया जा रहा है। अंकुश अपने सहयोगियों के साथ वापस लौट रहे हैं जिनका बाबूगढ़ पहुंचने पर लोगों ने इस जोरदार स्वागत किया। अंकुश ने बताया कि वह भगवान भोले के बहुत बड़े भक्त हैं। भगवान शिव से जो भी सच्चे मन से कुछ मांगता है तो आशुतोष भगवान उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।
जगह-जगह अंकुश का स्वागत किया जा रहा है। माहौल बम भोले के उद्घोष से गूंज रहा है।
श्रावण मास चल रहा है और इसमें लाखों शिवभक्त गंगा का पावन जल लेकर बम बम भोले के उद्घोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more