वाहन नीलामी से मिले 17 लाख रुपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना परिसर में वर्ष 2018-2021 तक के पड़े 48 वाहनों का बुधवार को निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 19 जून 2024 को थाना धौलाना परिसर में वर्ष 2018-2021 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 48 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।इस नीलामी में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लोग आए थे।ऊंची बोली बोलने वाले के नाम बोली छोडी गई।
नीलामी के दौरान कुल 48 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 17,05,000/- (17 लाख 05 हजार रूपये) लगायी गयी थी।नीलाम किए गए वाहनों में 34 दो पहिया वाहन,दस चार पहिया वाहन,तीन पहिया वाहन तथा एक ट्रक (10 टायरा) शामिल है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700