रोडवेज कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो के कर्मियों ने गुरुवार की सुबह 10:30 बजे तक कार्य बहिष्कार किया और एक बार फिर शाम को धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह चक्का जाम करेंगे। इस दौरान हापुड़ डिपो से कोई बस संचालित नहीं हुई। हालांकि अन्य रूट की बसें चलती रही। रोडवेज कर्मियों के कार्य बहिष्कार से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री मजबूरन प्राइवेट वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस दौरान अधिक किराया और समय की बर्बादी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
Read moreप्रधानमंत्री से भेंट कर समस्याओं को गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा सांसद ने उठाया, पीएम से मुलाकात पर सन्तुष्ट हुए सांसद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा से बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली ने गुरुवार को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने पीएम से विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की, अल्पसंख्यकों की चिंताओं को उनके समक्ष रखा, साथ ही उन्होने उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। पीएम मोदी ने सांसद की बातों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें शीघ्र हल करने का वादा किया।सांसद ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की निम्नलिखित प्रमुख मांगों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा- • तूफ़ानी जल अमरोहा शहर, जो उत्तर प्रदेश में सांसद का निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, वर्षा जल निकासी के अभाव के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है। पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से जनता की ओर से स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण की मांग की जा रही है। शहर की स्थलाकृति कटोरे के आकार की है। आधे घंटे की बारिश भी शहर को जाम कर देती है और शहरवासियों के लिये भारी परेशानी का सबब बनती है। नगर पालिका परिषद, अमरोहा द्वारा तकनीकी संस्थान के सहयोग से एक प्रस्ताव-सह-विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई है और इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत ₹242 करोड़ है। • गढ़मुक्तेश्वर/वासुदेव मंदिर/शाह विलायत दरगाह को पर्यटन मानचित्र पर लाना- गढ़मुक्तेश्वर का धार्मिक और श्रद्धेय हिंदू स्थल, जो पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है, हर साल विभिन्न धार्मिक त्योहारों के दौरान लाखों पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। लेकिन दुनिया भर के करोड़ों हिंदुओं के लिए यह पवित्र स्थल पर्यटन मानचित्र पर नहीं है, इसलिए महत्वपूर्ण अवसरों पर लोगों की…
Read moreभाजपा नेत्री अलका निम ने आवास पर लगाया भाजपा का झंडा
भाजपा नेत्री अलका निम ने आवास पर लगाया भाजपा का झंडा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस गुरुवार को हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम जनपद में प्रत्येक बूथ पर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर एक ही नारा लिखा एक बार फिर मोदी सरकार। भाजपा नेत्री और नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी अलका निम ने गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने आवास पर भाजपा का ध्वज लगाया। साथ ही लिखा अब की बार मोदी सरकार। पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749
Read moreVIDEO: नालों की सफाई कर गंदगी सड़क पर छोड़ी, लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सिकंदर गेट मोती कॉलोनी में गुरुवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से नालों की साफ सफाई तो की लेकिन सारी गंदगी सड़क पर छोड़ दी जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पड़ी गंदगी से बीमारियों का खतरा मंडराने लगा और लोगों को आने-जाने में बदबू का सामना करना पड़ा। नाले की गंदगी सड़क पर होने से फैली बदबू से लोग बेहद परेशान हैं। रमजान के पाक महीने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क पर फैली इस गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालों की सफाई कराई गई। यह गंदगी सड़क पर छोड़ दी जिससे सारी सड़क गंदी हो गई। ऐसे में लोगों में बेहद नाराजगी है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के द्वारा 10 दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर ,ट्राई साइकिल ,बैसाखी आदि का वितरण किया गया। सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने संयुक्त रूप से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी भेंट की। जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी ने कहा कि दिव्यांगों को आज पार्टी के स्थापना दिवस पर व्हीलचेयर ट्राई साइकिल आदि का वितरण कर मन को शांति मिल रही है। सोसायटी के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से पूरे भारत में मनाया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना परचम लहराए हुए है। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल वैशाखी आदि वितरण की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, जिला संयोजक अमित त्यागी , मंडल महामंत्री महेश तोमर, उपाध्यक्ष पवन गर्ग, संजीव वर्मा, वार्ड संयोजक कामरान खान,हाजी रहीमुद्दीन, राशिद अली, आसिफ अब्बासी, नदीम अली, हुसैन अहमद, राशिद खान, सुहैल चौधरी, आसिफ सलीम, डॉ फिरोज, डॉ आमिर, मो रिजवान अली, जीशान समयदिन आदि उपस्थित रहे। किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
Read moreहनुमान जयन्ती पर निकाली शोभा यात्रा
हनुमान जयन्ती पर निकाली शोभा यात्रा हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पास के कस्बा बक्सर में गुरुवार को समर्पण के प्रतीक भगवान श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में विधायक हरेंद्र मलिक व भूतपूर्व विधायक कमल मलिक सहित बडी तादाद में श्रध्दालु शामिल हुए।शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
Read more