दहेज में गाड़ी न मिलने पर दिया तीन तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार न मिलने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को उसकी शादी गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की अतिरिक्त मांगकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 25 सितंबर उसने मामले की शिकायत एसपी से की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके दांत तोड़ दिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति ससुर, देवर, सास, चाचा व उसके पुत्र खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Read moreजनपद हापुड़ में बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक हुए सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एसीएमओ डॉ. वेद प्रकाश की टीम ने धौलाना और पिलखुवा में क्लीनिक और फिजियोथैरेपी सेंटर सील किए हैं जिससे हड़कंप मचा है। दोनों ही बिना बिना पंजीकरण के चल रहे थे। एसीएमओ वेद प्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश पर झोलाछाप चिकित्सकों और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंडी स्कूल के पास इस्लाम नगर गली संख्या एक स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर को सील किया। संचालक मौके पर नहीं मिला। क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सा संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, धौलाना स्थित ऑर्थोकेयर फिजियोथैरेपी सेंटर को सील किया है। यह भी बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था। मौके पर गौतमुबद्धनगर निवासी एक युवक वृद्ध की फिजियोथैरेपी करता मिला। जिसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। संचालक क्लीनिक पर नहीं था। एसीएमओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान से झोलाछापों में हड़कंप मचा है।
Read more67 लाख से बनेंगे सात गांवों के संपर्क मार्ग, मिलेगी राहत
67 लाख से बनेंगे सात गांवों के संपर्क मार्ग, मिलेगी राहत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला पंचायत विभाग 67 लाख रुपये से सात गांवों के संपर्क मार्गों का निर्माण कराएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इन कार्यों में 15.55 लाख से विकास खंड धौलाना के ग्राम गालंद से नहर की ओर अनुरक्षण कार्य, सात लाख से पिलखुवा-मोदीनगर रोड से महात्मा गौतमबुद्धनगर महाविद्यालय होते हुए मंढैया चौधरी लखपत सिंह के यहां तक, 2.27 लाख से विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम हाजीपुर से शामी मार्ग, 4.69 लाख से ग्राम वैट में देहरा कुटी मार्ग से खगोई संपर्क मार्ग की ओर मरम्मत कार्य, 14.90 लाख से विकास खंड सिंभावली के ग्राम मुक्तेश्वरा में हरसिंगपुर संपर्क मार्ग का अनुरक्षण कार्य व सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 9.37 लाख से विकास खंड हापुड़ के ग्राम झंडा में श्यामयी संपर्क मार्ग होते हुए हृदयपुर संपर्क मार्ग, 12.17 लाख से श्यामयी झंडा संपर्क मार्ग से हृदयपुर संपर्क मार्ग और 1.04 लाख से ग्राम सेना पुलिया से कुराना संपर्क मार्ग काली रोड की ओर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही इसी माह में ही कार्य शुरू करा देंगे।
Read moreरविवार को धीरखेड़ा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक धीरखेड़ा औद्योगिक के फीडर नंबर चार के जर्जर तार बदलने का कार्य कराया जाएगा। इस कारण करीब 50 फैक्टरियों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने तारों को बदलने का कार्य चल रहा है जिसके चलते रविवार कल विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी।
Read moreहापुड़ में यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम, शनिवार को लगा लंबा जाम
हापुड़ में यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम, शनिवार को लगा लंबा जाम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। सड़क पर लंबा जाम लगने की वजह से वाहनों के पहिएं थम गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस व पुलिसकर्मी तो नजर आए लेकिन उनसे जाम संभाले नहीं संभला। हापुड़ में प्रवेश करने वालों को भी जाम से जूझना पड़ा। गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हो गए। शनिवार को हापुड़ के तहसील चौराहा मेरठ रोड तिराहा पर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के पहले थम गए। हालत यह बन गई कि हापुड़ आने वाले लोगों को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा। दो मिनट की दूरी को तय करने में आधा घंटा लग गया। मेरठ तिराहे से लेकर रामलीला मैदान तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के झाम से परेशान लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा।
Read moreशराब के साथ दबोचा
शराब के साथ दबोचाथाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव महम्मूदपुर से एक आरोपी को 25 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव महम्मूदपुर में एक ग्र्रामीण खुलेआम शराब बेच रहा है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर महम्मूदपुर में छापा मारा। पुलिस ने गांव झंडा मुशर्रफ पुर के सुमित को शराब बेचते हुए रंगेहाथ लिया पकड़ लिया। Originally posted 2020-01-31 17:24:44.
Read more