27 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के निकट स्थापित आंचल न्यास परिसर में रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद जी महाराज तथा कथा वाचक अरविंद आई ओझा के सान्निध्य में 27 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।
27 कुंडीय यज्ञ के यजमानों ने आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की। महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद जी महाराज ने कुंडीय यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय संस्कृति में समाज के प्रत्येक वर्ग का हित संरक्षित है और विश्व की श्रेष्ठतम् संस्कृति है, आज विदेशी भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे है। पाश्चात्य् संस्कृति परिवारों को तोड़ने का काम कर रही है, इसलिए पाश्चात्य् संस्कृति को घरों में प्रवेश न करने दें।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878