33 प्रतिशत आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी






Share

33 प्रतिशत आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सम्मेलम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी और कह कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सम्मेलन की अध्यक्षता मीना सिंह ने की तथा संचालन सम्मेलन की संयोजिका व भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने किया।हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के लिए लाभकारी होगा। इस कानून के बनने से लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार देने के साथ ही समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सुमंगला सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है।  भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे दोनों सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढेगा। मंच का संचालन करते हुए जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बताया कि मिशन शक्ति जैसा अभियान आज महिला खुद को सुरक्षित महसूस करती है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, मीना सिंह, सीमा त्यागी, कुसुम, कविता माधरे,अलका निम समेत अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:हापुड़ में अवैध कुट्टीघर पकड़ाVIDEO: हापुड़: दो कार में सवार लोगों में हुई कहासुनीपैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग, तीन घायलOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!