हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सेवा में लगे और उन्हें दिन-रात घर पहुंचने में योगदान देने वाले 343 रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। इन कर्मचारियों को 14 लाख 60 हजार रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि डिपो और कार्यशाला में कार्यरत 343 कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।
दीपावली पर यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। इसके साथ ही 10 से 20 नवंबर तक डिपो में तैनात चालक, परिचालक, कार्यशाला के कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया था। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई थी। उस दौरान रोडवेज को भी अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ था। अब 343 रोडवेज कर्मचारियों को 14 लाख रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more