4.50 करोड़ से बनेंगे दो गौ आश्रय केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शेखपुर खिचरा और पिलखुवा में जल्द ही 4.50 करोड रुपए की लागत से गौ आश्रय केंद्र बनाए जाएंगे जहां गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। इससे लोगों की बेसहारा पशुओं की समस्या से थोड़ी निजात मिल सकेगी। इसके लिए सिंभावली में एक अन्य केंद्र के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
जनपद हापुड़ में वर्तमान में फिलहाल 37 गौशालय संचालित है जिनमे लगभग 4,000 गोवंश संरक्षित हैं लेकिन ग्रामीण अभी भी गौवंश के कारण आए दिन परेशान रहते हैं। यह गौवंश खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही इनके कारण कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में अब शेखपुरा खिचरा में लगभग 500 गौवंशों के लिए डेढ़ करोड़ व पिलखुवा में 1500 गौवंशों के लिए करीब तीन करोड़ से गौ आश्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर