जेई की कार्यप्रणाली से खफा किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समीप के ग्राम वाझीलपुर में इनकमिंग मशीन पिछले तीन दिन से बंद होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से खफा किसानों ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी के साथ विद्युत घर पर जाकर बिजली सप्लाई में बाधा की शिकायत बिजली घर पर तैनात जे. ई अवधेश कुमार से शिकायत की तो उन्होंने असंतोषजनक उत्तर दिया।किसानों ने जेई पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।जेई के व्यवहार से मिला ज्ञानेंद्र त्यागी ने सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों को फोन करके अवगत करा दिया। सूचना मिलते ही भाकियू अराजनैतिक के राधेलाल त्यागी, सेंकी त्यागी, सुभाष त्यागी भाकियू टिकैत के ज्ञानेश्वर त्यागी, राजकुमार त्यागी मुकेश त्यागी ,कुलदीप त्यागी रवि यादव, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुकुल कुमार त्यागी एडवोकेट तरुण चौधरी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुकेश त्यागी मुकेश प्रजापति ताराचंद जाटव, सतबीर प्रधान श्यामकिशोर त्यागी ने जेई के तबादले की मांग की। ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि सभी किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक अवधेश कुमार का तबादला नहीं हुआ तो शनिवार को नगरपालिका परिषद हापुड़ स्थित शहीद स्तंभ पर सांकेतिक धरना दिया जायेगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457