हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हवन पूजन कर उन्हें याद किया। वैशाख मास की तृतीया तिथि के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का अवतार हुआ था। हर वर्ष वैशाख माह की तृतीय तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है।
परशुराम जयंती के अवसर पर कस्तला कसमाबाद में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई। हवन-यज्ञ कर मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की स्थापना हुई। इस अवसर पर अरविंद कुमार शर्मा सर्राफ, आयुष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गंगा मंदिर में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, महावीर शर्मा, रजनीश तिवारी, रितु मिश्रा, सोनू मिश्रा, मोहित कुमार शुक्ल,
नीरज शर्मा, अनुराग मिश्रा, अनमोल मिश्रा, शिवा अवस्थी, प्रीत वत्स, श्याम मिश्रा, मानिक शर्मा आदि उपस्थित रहे।