भाकियू ने लगाया रक्तदान शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन जनपद हापुड़ की टीम द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12 वीं पुण्यतिथि पर भाकियू जिला मुख्यालय हापुड़ पर हवन कर 12 भाकियू सदस्यों की टीम ने रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 मई को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12 वीं पुण्यतिथि है। उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने एकमत होकर टिकैत के आदर्शों एवं विचारधारा पर चलते हुए गरीब मजदूर किसान एवं पीड़ितों के शोषण के विरुद्ध आजीवन आंदोलनरत रहने का दृढ़ संकल्प लिया।
भारतीय किसान यूनियन ने रक्तदान को महादान बताते हुए पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि जावेद खां, इब्ने हसन, रविंद्र सिंह सैनी, जिला संगठन मंत्री प्रधान लोकेश, ग्राम अध्यक्ष सचिन, राजा चौधरी,अरविंदर, मनी चौधरी, अनुज चौधरी, रोहित चौधरी, न्याय पंचायत अध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा सोम त्यागी आदि ने रक्त दान कर समाज में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
इस दौरान महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान, जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, जिला महासचिव ममता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेनू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी जन्म सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ पुष्पेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष धौलाना सुंदर सिंह गुर्जर सिंभावली ब्लाक अध्यक्ष मुनव्वर अली.डॉ मतलूब, ग्राम अध्यक्ष शाहिद खां, सुनील उर्फ टाइगर चौधरी ओमवीर सिंह राजकुमार सिंह शेखर चौधरी अनीश अहमद नत्थू सिंह सैनी शहीद काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।