हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ आई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन धूल भरी आंधी ने सड़कों पर चल रहे दो पहिया वाहन सवारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में तेज आंधी चली और बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई जिससे तापमान गिर गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि गुरुवार की सुबह निकली तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी हुई तो गढ़मुक्तेश्वर में ओलावृष्टि भी हुई जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना रहेगा। वहीं शनिवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more