हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सरावा स्थित सिद्ध संत बाबा बेला राम की समाधि पर विश्व शांति के लिए वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन कर आहुति देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।
वैदिक मंत्रों के उच्चारण से यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के अलावा वैदिक मंत्रों के जाप के साथ आहुति दी गई। डॉ राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाबा की समाधि पर महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यज्ञ में श्रद्धालुओ ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान मनोज त्यागी रहे। इस अवसर पर राजपाल त्यागी, विनोद त्यागी, अशोक भगत, नरेन्द्र जाटव, तुषार, कांति त्यागी, मास्टर वीरेंद्र त्यागी, ऋषिराज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457