हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ब्रज प्रेमी यदि ब्रज यात्रा पर जा रहे हैं यह खबर उनके लिए खास है।ब्रज जाना है तो पाश्चात्य संस्कृति को पूरी तरह हापुड में ही त्याग कर जाएं वर्ना आपको मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा।अमर्यादित वस्त्र पहन कर ब्रज के अधिकांश मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।यदि आप हाफ पैंट ,बरमूडा ,मिनी स्कर्ट, नाइट सूट,कटी-फटी जींस तथा ऐसे वस्त्र जिनसे मर्यादा भंग होती है,पहन कर जाते हैं तो श्री राधाकृष्ण के स्वरूप के दर्शन करने से वंचित रह जांएगे।वृंदावन,बरसाना,नंदगांव गोवर्धन सहित अनेक स्थानों पर अमर्यादित वस्त्र पहन कर मंदिर में प्रवेश पर रोक है।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more