भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा जश्ने आजादी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पावन संध्या पर “जश्न- ए- आजादी विषय पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजन सम्पन्न हुआ जिससे देश के कोने कोने से प्रसिद्ध कवि, कवयित्रियां एवं साहित्यकारो ने भाग लिया।
इस सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार अशोक गोयल ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत माता अभिनंदन संगठन)ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि दीपक गोस्वामी, सम्भल उत्तर प्रदेश (संपादक एवं अनुवादक), विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र कुमार ( समाज सेवी), वरिष्ठ कवि हरिनाथ शुक्ल भारतीय एवं कवयित्री बीना गोयल (प्रदेश प्रभारी भारत माता अभिनंदन संगठन उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी (अध्यक्ष भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई ) के संचालन में कार्यक्रम,कवि सुनीलानंद के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। कवियों ने अपनी कविताओं से सभा में सुंदर शमा बिखेरी। सम्मेलन में भाग लेने वाले साहित्यकार सुनीलांद जयपुर राजस्थान विनोद कुमार शर्मा आनन्द अलवर राजस्थान डा. अशोक जाटव ‘राही’भोपाल मध्यप्रदेश डा. सतेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश डा. अम्बे कुमारी बोध गया बिहार सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान ओम प्रकाश द्विवेदी ओम पडरौना कुशीनगर कवि होरी लाल विनीता प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश कुंतल भरत पुर राजस्थान सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश श्रीमती संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश राजीव रावत भोपाल मध्य प्रदेश छगनलाल मुथा मुम्बई महाराष्ट्र नीतू रानी पूर्णिया बिहाररामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान शिवम् प्रकाश मुंगेर विहार।