भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाले को भारत में रहने का हक नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने बुधवार को हापुड़ मे दावा किया कि लोकसभा-2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर किला फतह करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने देश और प्रदेश की दिशा बदलने का काम किया है। देश और प्रदेश विकास की और अग्रसर है।
भाजपा नेता विनीत शारदा वैश्य समाज की कोर कमेटी की बैठक में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश एक बीमारु प्रदेश के रुप मे जाना जाता था। अपराध चरम पर थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। भाजप ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश से माफियों और गुंड़ों का राज समाप्त किया है। अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़ कर भाग गए है। पूरा प्रदेश भय मुक्त है। योगी माडल को अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे है।
भाजपा नेता विनीत शारदा ने कांग्रेस के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के विवादित बोल, जिसमें उन्होंने गंगा और नर्मदा को लेकर बयान दिया है, पर कहा कि जो भारत में रह कर भारतीय संस्कृति का अपमान करें, उसे भारत में रहने का हक नहीं है। इस अवसर पर वैश्य समाज के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, अर्चना कंसल, अनीता गुप्ता, रामकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065