हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थना चल रही है। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर के झण्डेवाला बालाजी मन्दिर व महर्षि बाल्मीकि मन्दिर में समस्त नगरवासियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा,अमन राजोरा, योगेन्द्र राजपूत ,वरुण, आशीष कजानिया, शिवांश गर्ग, अमन पण्डित एवं समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878