हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे पार्क में गुरुवार को पार्कवासियों द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चांद की सतह पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर तिरंगा फहराकर व केक काटकर खुशी का जश्न मनाया। वंदे मातरम व भारत माता की जय से पूरा पार्क गूंज उठा | गुड मॉर्निंग ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा अब हिंदुस्तान दुनिया में इतिहास रचकर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर दुनिया का पहला देश बन गया है| खुशी के इन पलों में महेंद्र बंसल, रामनारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, सत्येंद्र गौड़, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप तनेजा, राजकिशोर गुप्ता, अनिल गर्ग, यशपाल तनेजा, गौरव गोयल, वेद प्रकाश, पुष्कर शर्मा, भोजराज बांगा, प्रमोद कुमार, मोनू गुप्ता, योगाचार्य कुमकुम, पप्पल चाचा, सत्य प्रकाश जैन, सुभाष कुमार, अतुल कंसल, अनिल कंसल आदि ने एक दूसरे को बधाई दी।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur