कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को हापुड़ मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पद यात्रा निकाली। पद यात्रा का आह्वान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया था।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस ध्वज के साथ हापुड़ के प्रमुख मार्गों से निकाली। पद यात्रा में शामिल कांग्रेस जन भारत जोड़ो के नारे लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि पद यात्रा का उद्देश्य नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो है।
पद यात्रा में शामिल कांग्रेसजन हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थापित डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारत देश नफरत से नहीं मोहब्बत से चलेगा। पद यात्रा में अंकित शर्मा, नरेश भाटी, अरविंद शर्मा, देवेंद्र जाटव, अरुण सिंह, मानवी सिंह आदि शामिल थे।