हापुड़ के त्यागी समाज ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नियुक्ति के बाद प्रथम बार मेरठ पहुंचे तो त्यागी समाज ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
हापुड़ क श्री सुधीर त्यागी व किसान नेता ज्ञानेंद्र त्यागी आदि मेरठ पहुंचे और प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष अजय राय को भगवान परशुराम का चित्र तथा पुष्प भेंट कर स्वागत किया। हापुड़ के दोनों नेताओं ने जनपद हापुड़ में कांग्रेस संगठन तथा अन्य दलों की स्थिति पर भी चर्चा की।