हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के गोयल रिजेन्सी में चल रही श्री गणेश शिव महापुराण के चौथे दिन बड़े धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इसमे भजनों की धुन पर श्रद्धालू जमकर झूमे, जगह-जगह पुष्पों की बरसा कर श्रद्धालूओं ने शिव बारात का स्वागत किया। शिव बारात सर्वोदय नगर गली नंबर-2 से शुरू होकर पिलखुवा की विभिन्न गालियों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। शिव बारात में भोलेनाथ, पार्वती, कान्हा राधा की सुन्दर झाकियों आकर्षण का केंद्र रही। भजनों की धुन पर भक्तों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बारात में भक्त भी भजनों की धुन पर नाचते हुए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से शिव बारात का स्वागत किया गया। तेज गर्मी के बाबजूद भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित मोहित भारद्वाज, पंडित यश कुमार, दिव्या अग्रवाल, मंजू सिंघल, अंजना गुप्ता, पूनम सिंघल, प्रिया गोयल, सोनिया कंसल, मधु मित्तल, प्रीति मित्तल, रेखा सिंघल, ज्योति, वंदना, प्रियंका, रुचि, सिंधु त्यागी, मानशी, राखी, प्रिया गोयल, नीतू वर्मा, सचिन मित्तल, कपिल अग्रवाल, कपिल वर्मा, नीतीश गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकित अग्रवाल, जय भगवान सिंघल, सलभ शर्मा, लक्ष्य अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं और पुरुष शामिल थे।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more