हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित प्रकाश रीजेंसी पहुंचे जहां उन्होंने महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की बैठक ली। हापुड़ पहुंचे धर्मपाल सिंह ने बताया कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं लाई है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया है। इतना कार्य किसी और ने नहीं किया।
संगठन महामंत्री ने इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में भी महिलाओं को बताया और उन्हें जागरूक किया कि इस अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान है। हापुड़ पहुंचने पर फूलमालाओं के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में प्रदेश संगठन महामंत्री ने हापुड़ पहुंचने पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा और कहा कि महिलाओं के बीच जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया जाए। इसके लिए एक खाका भी तैयार हो। महिलाओं की योजनाओं के साथ-साथ धर्मपाल ने बताया कि मलिन बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाए जिससे हर वर्ग को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के बारे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है जो हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, अलका निम, मालती भारती, डा.नीलम सिंह आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622