हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिव अस्थि विसर्जन सेवा समिति द्वारा रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में 5070 अज्ञात लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी को गंगा में प्रवाहित किया गया।
समिति के अध्यक्ष रामकिशन लोहिया ने बताया कि एनसीआर समेत आसपास के विभिन्न श्मशान घाटों से अज्ञात शवों की अस्थियां दिल्ली के गाजीपुर में एकत्र की गई जिन्हें फूलों से सजे एक रथ में दिल्ली से ब्रजघाट लाया गया और सनातन धर्म के अनुसार कर्मकांड कर पूरे विधि विधान से मोक्षदायिनी मां गंगा के तट पर गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान विनय मिश्रा, कपिल नागर आदि मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878