पुलिस का महिलाओं को जागरूक अभियान जारी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): महिलाओ के सशक्तिकरण हेतु जनपद हापुड में महिलाओ व बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान जारी है।अभियान के तहत पुलिस जगह- जगह जाकर कैम्प लगाकर यह बता रही है कि विषम परिस्थिति में आप पुलिस को सूचित करे और पुलिस आपके साथ खडी है।
मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटीरोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।पुलिस का यह अभियान रोजाना जारी है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more