भारत विकास परिषद युवा शक्ति, हापुड़ के सदस्यों ने की उज्जैन की धार्मिक यात्रा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति के सदस्य प्रिंस गोयल संगठन के पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में उज्जैन यात्रा पर गए। संस्था के सदस्यों ने वहां कॉरिडोर का आनंद लिया और 3D भस्म आरती के दर्शन किए। महाकाल ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद सभी ने पूरे दिन उज्जैन के सभी मंदिरों के दर्शन किए फिर ओमकारेश्वर के दर्शन और खजराना गणेश मंदिर,उज्जैनी नर्मदा-शिप्रा संगम,शनि मंदिर बाई के दर्शन कर आनंद अनुभूति की। इंदौर में संस्था के सदस्यों ने मंदिर के दर्शन किए।संस्था के इस टूर में प्रिंस गोयल सचिन गोयल अंकुर गोयल अश्विनी गर्ग वरुण अग्रवाल डॉ राजेश्वर सिंह मयंक मित्तल राकेश जैन विशाल अग्रवाल विकास गर्ग जी और कमल अग्रवा सपरिवार उपस्थित थे. सभी ने सुन्दर व्यवस्था के लिए भाई प्रिंस गोयल और उनका साथ देने के लिए अध्यक्ष सचिन गोयल बहुत बहुत आभार प्रकट किया. प्रिंस गोयल जी ने 2 महीने के परिश्रम से सफल यात्रा का आयोजन किया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more