शनिवार से मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान • चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार और रविवार को जनपद के 442 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण त्यागी ने बताया कि जमपद के 442 मतदान केंद्रों पर निर्वाचक नामावली का विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि है। इस अवधि में छह दिन विशेष अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें चार और पांच नवंबर को पहला विशेष अभियान चलाया गया। अब 2 और 3 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी 442 मतदान केंद्रों पर मतदाता व पदाभिहित अधिकारी एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते है।
जबकि मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान स्थल पर कम से कम 25 नए वोटर पंजीकृत कराने का लक्ष्य नियत किया गया है। प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक दशा में 10 फार्म-6, 10 फार्म-7, 10 फार्म- 8 प्राप्त किया जाना अनिवार्य है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more