ओटीपी लेकर चार बार में खाते से उड़ाए 1.22 लाख रुपए






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 22 हजार रुपए निकाल लिए। महिला को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और चार बार में रुपए निकालकर इस घटना को अंजाम दिया। महिला ने थाने में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


पीड़िता महिला मोहल्ला मंडी निवासी अलका माहेश्वरी ने बताया कि उसका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया पिलखुवा में है। आरोपियों ने 31 मार्च 2023 से एक जनवरी 2024 की रात महिला के पास कॉल किया। इसके बाद साइबर ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और ओटीपी लेकर चार बार में 4998, 10000, 99867 और 7100 रुपए निकाल लिए। मामले का पता चलने के बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से न्याय की मांग की है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    संचारी रोग नियंत्रण की ली शपथ

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय पाल ने रविवार को यहां कोठी गेट स्थित अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरुक करना और उनके नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाना था।        मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, विधायक विजयपाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण हेतु शपथ दिलाई और कहा कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण अपने-अपने इलाके को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने से ही काबू पाया जा सकता है। संचारी रोगों के रोकथाम हेतु आप सभी तो सतर्क रहे साथ ही अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के प्रति जागरुक करे।हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण की लोग शपथ लेते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:आनंद आर्य को गुरुदत्त विद्यार्थी गौरव सम्मानHapur: Hotspot इलाकों में होगी दवाइयों की Home Delievery, ये हैं नंबर:-हापुड़ के गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब पहुंची मोदीनगर की विधायकOriginally posted 2020-03-01 11:59:57.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!