Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में एक मजदूर का आशियाना संदिग्ध स्थिति में चलकर रात हो गया। आग की चपेट में आने से एक पशु की मौत हो गई जबकि दो पशु झुलस गए। इसी के साथ घर में रखा घरेलू सामान भी जल गया।
गांव अब्दुल्लापुर निवासी दिवेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की सुबह वह और उसकी पत्नी और दोनों बच्चे खेतों में गेहूं की कटाई करने के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से उसके कच्चे मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही वह अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। इसकी चपेट में आकर दो पशु झुलस गए और एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010