चुनाव में ड्यूटी करने वाले 123 कर्मियों व अधिकारियों ने किया मतदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। उनसे दूसरे दिन भी एसएसवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदान कराया गया। इस दौरान लगभग 123 अधिकारियों और कर्मियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। इन मत पेटिकाओं को पुलिस की सुरक्षा में रखवा दिया गया है। इन कर्मियों व अधिकारियों को मतदान करने के लिए फॉर्म-12 की सुविधा प्रदान की गई है। तीन विधानसभा के जिन अधिकारी और कर्मियों ने फॉर्म-12 भरा है। उन्हें वैलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है। ऐसे में एसएसवी इंटर कॉलेज में विधानसभा के अनुसार बूथ बनाए गए हैं। इन अधिकारियों और कर्मियों को मतदान कराने के लिए 18 से 20 अप्रैल तीन दिन का समय निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को 123 ने मतदान किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457