माहेश्वरी महिला मंडल ने आयोजित किया साड़ी वाकेथन






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ के तत्वाधान में शनिवार को साड़ी वाकेथन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य पीली साड़ी पहनकर साथ में लाल चुनरी अपने कंधे पर रखकर मनमोहक छटा बिखेरती हुई अपनी अनुपम संस्कृति को संजोती हुई अप्रतिम लग रही थी।

माहेश्वरी समाज पूरे विश्व में अपने अलौकिक सांस्कृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। विश्व पटल पर भारतीयता की शान साड़ी इसी को चरितार्थ करने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साड़ी वाकेथन का आयोजन किया गया। डॉक्टर पूनम ने झंडी दिखाकर साड़ी वाकेथन का आर्य समाज मंदिर से आगाज किया। यह साड़ी वाकेथन दिल्ली रोड से होते हुए तहसील चोपड़ा होते हुए महेश्वरी मंदिर आर्य नगर पर पूर्ण हुआ। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सोमानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य पारंपरिक वस्त्र की भावना को बढ़ावा देगा और महिलाओं में फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम साझा करना है। साथ ही समाज के नागरिक देवालय में शालीन वेशभूषा पहन कर आए इस टॉपिक को लेकर मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया जिसका अनावरण समाज की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा महेश ने किया। उसके बाद सभी बहनों ने भगवान महेश की पूजा अर्चना की तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफल बनाया। महिला मंडल हापुड़ माहेश्वरी जिला सभा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन को दिल से आभार व्यक्त किया एवं सभी को आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे राकेश माहेश्वरी, दिनेश बाहेती, पंकज महेश्वरी, राकेश, सुभाष, महेश, गौरव तापड़िया, शरद भट्टर, हर्ष सोमानी, आशीष, साबू, नितिन माहेश्वरी ने अपनी सहभागिता निभाई। महिला मंडल की ओर से श्वेता महेश्वरी, मधु महेश्वरी, विनीता महेश्वरी, शीला, महेश, निधि साबू, अनुपम साबू रुबीना माहेश्वरी अलका माहेश्वरी शालिनी महेश्वरी सीमा तापड़िया आशा तापड़िया नीलम महेश्वरी नीता माहेश्वरी आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    संचारी रोग नियंत्रण की ली शपथ

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय पाल ने रविवार को यहां कोठी गेट स्थित अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरुक करना और उनके नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाना था।        मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, विधायक विजयपाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण हेतु शपथ दिलाई और कहा कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण अपने-अपने इलाके को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने से ही काबू पाया जा सकता है। संचारी रोगों के रोकथाम हेतु आप सभी तो सतर्क रहे साथ ही अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के प्रति जागरुक करे।हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण की लोग शपथ लेते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:युवक ने अपनी बहन की सहेली के साथ किया दुष्कर्मनिजी अस्पताल से शुरू हुई 108 एम्बुलेंस की सेवाएसपी कार्यालय परिसर में स्थित प्रधान लिपिक शाखा बना जंग का अखाड़ा, लिपिक दरोगा पर मुकदमाOriginally posted 2020-03-01 11:59:57.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!