हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यथिति के रूप में राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्म सिंह रहे। शोभायात्रा हापुड़ नगर के प्रमुख मार्गो से फ्री गंज रोड, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, गुरुद्वारा होते हुए भगवान परशुराम मंदिर दिल्ली रोड पर समापन हुआ जिसमे नगर एवं ग्राम के युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
उमंग पंडित, एकलव्य सहारा, राहुल पंडित, एड.मोहित पाल, सन्नी त्यागी, दीपू त्यागी, निखिल शर्मा, विपिन शर्मा, नितिन शर्मा, सागर शर्मा, विकास शर्मा मोक्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811