हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती पिलखुआ द्वारा “सक्षम महिला निर्भय महिला” कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं के लिए ” द्वितीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर ” का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर के संबंध में अभिक गोयल के ऑफिस, मौहल्ला छिपीवाड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्रीड़ा भारती पिलखुवा एवं भारत विकास परिषद विवेकानंद के सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में द्वितीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2024 से 27 जून 2024 तक सायं 5 बजे से 7 बजे तक वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल पिलखुवा में निर्धारित किया गया। बालिकाओं की रजिस्ट्रेशन एवं जलपान की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में क्रीड़ा भारती पिलखुवा अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस बैठक में शालिनी अग्रवाल,सीमा जौहर, श्रुति माहेश्वरी, अभिक गोयल, विपुल बंसल, राजेंद्र राठी, शक्ति चौहान, सौरभ तोमर, मनमोहन गर्ग, वरुण शर्मा, विनय गुप्ता और रोहताश सिंह आदि रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132