![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-02-at-10.35.32-AM.jpeg)
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द में तेंदुए की आहट से गांववासियों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने जांच के आधार पर तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान गंगाराम ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए है। पिछले कुछ दिनों से गांव से चार कुत्ते व दो बकरियां गायब हैं। ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं जो कि लाठी-डंडे लेकर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। जगह-जगह पंजे के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।
अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के आने से दहशत की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों में डर का माहौल है जिनका कहना कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए।
वन विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने पदचिन्हों के निशान लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रतीत होता है कि यह तेंदुए के हैं। इसके चलते इलाके में पिंजरा लगाया गया है जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। फिलहाल उन्होंने अपील की है कि कोई भी बच्चा बाहर अकेला न जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586