संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित: एकलव्य सिंह सहारा






Share

संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित: एकलव्य सिंह सहारा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए अरुण सिंह के नेतृत्व में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा भारतीय किसान यूनियन टिकैत रहे। एकलव्य ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले में मासिक पंचायतें जारी हैं. 9 अगस्त 2024 को ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने वाले सभी किसानों का आभार संगठन विस्तार कार्यक्रम लगातार सभी पदअधिकारियों द्वारा सभी जनपदों में जारी रहेगा। एमएसपी किसानों का अधिकार है, जिसे भारत सरकार को जल्द से जल्द देना होगा, अन्यथा किसान एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। इस संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान तुषार भुल्लर,शुभम चौधरी,संजीव कुमार,गौरव,गुरमीत सिंह,विकास चौधरी,हर्ष चौधरी,अभिषेक चौधरी,गोलू बिगास आदि मौजूद रहे।

LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    महिलाओं ने होली पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : महिलाओं ने सोमवार को यहां होली पूजन उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया। आज महिलाओं ने होली पूजन कर परिवार, समाज व देश की समृद्धि की कामना की।     आज भोर होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन सामग्री के साथ होली उत्सव की और घरों से निकल पड़ी और यह सिलसिला अपराह्न तक जारी रहा। हापुड़ में होली पूजन उत्सव चंडी मंदिर के निकट शिव चौक पर आयोजित किया जाता है। जहां आज महिलाओं ने बड़ी संख्या में होली पूजन कर परिवार, समाज और देश समृद्धि की कामना की।हापुड़ में महिलाएं होली पूजन करते ेहुए। (छाया:सीमन) Related posts:वरुण गंभीर के खिलाफ जल्द दाखिल होगा आरोप पत्रग्रुप में जोड़कर धमकाने के मामले में एएसपी से मिले ऊर्जा निगम के अधिकारीघर से युवती का अपहरण करने का आरोपOriginally posted 2020-03-09 11:58:23.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!