दान, दया धर्म को जीवन में अपनाएं:संत त्रिलोचन दर्शन दास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सचखंड नानक धाम के तत्वावधान में हापुड के गढ़ रोड पर स्थित एक भवन में भक्तिपूर्ण सत्संग का आयोजन किया गया। संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज ने भक्तों से प्रभु की सेवा एवं भक्ति करने का आह्वान करते हुए सही मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
सत्संग के दौरान महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति करने से जीव के समस्त पापों का नाश हो जाता हैं।प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में दान, दया एवं धर्म को जरुर अपनाना चाहिए।उन्होंने कलियुग के प्रभाव के बारे में कहा कि यह बुराईयों को लाने वाला हैं, लेकिन जो व्यक्ति प्रभु की भक्ति सत्संग में रहता है, उस पर कलियुग का प्रभाव नहीं रहता है।इसलिए अपना जीवन सफल बनाने के लिए प्रत्येक जीव को हमेशा प्रभु की शरण में रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि गुरु पूर्व जन्म के फलों के आधार पर प्राप्त होते हैं।उन्होंने कहा कि प्रभु हमें हर समय देखता है, लेकिन मनुष्य की आंखों में भगवान को देखने की साम्थर्य नहीं हैं।प्रभु को प्राप्त करने का एक मात्र साधन भक्ति एवं सत्संग हैं। इस मौके पर यशु , राजेश धींगड़ा, पवन सेठी, रवि शर्मा, विजय शर्मा, सोनू सेठी, इशांत पंवार, मोनू रस्तौगी, जतिन, लक्ष्य,शुभम, सूरज शर्मा, मोहित सचदेवा, सपना, सीमा, ऋतु, शिवानी, मंजू आदि भक्तगण मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586