![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Image-2024-10-02-at-12.13.02-PM.jpeg)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की जयंता पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ के नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता का दर्शन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। महात्मा गांधी द्वारा सत्य और अहिंसा का जो मार्ग प्रशस्त किया गया था, वह भारत में ही नहीं पूरे विश्व में विख्यात है। अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।
इस अवसर पर पुनीत गोयल, सतीश सिंघाल, प्रवीण सिंघल, मनोज कर्णवाल, मुदित गोयल, मनोज तोमर, अलका निम आदि उपस्थित थे।