हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य का बहिष्कार कर संजय विहार कालोनी में एसई दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी केंद्र सरकार की बिजली क्षेत्र की निजीकरण की नीतियों का विरोध कर रहे थे।
बुधवार की सुबह बिजली कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर एसई दफ्तर पर एकत्र हुए और मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि समिति 7 सूत्री मांगों को लेकर गत कई वर्ष प्रदर्शन कर रही है,परंतु उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इलैक्ट्रिसिटी संशोधन बिल-2020 वापिस लिया जाए। कर्मचारियों से अवकाश के दिन कार्य न लिया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए आदि।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY
