हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा प्रदेश सरकार ने कर दी है।नयी घोषणा के अनुसार जिला पंचायत हापुड़ के अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित घोषित हुआ है।इससे पहले यह पद एससी महिला के लिए था।

हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा प्रदेश सरकार ने कर दी है।नयी घोषणा के अनुसार जिला पंचायत हापुड़ के अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित घोषित हुआ है।इससे पहले यह पद एससी महिला के लिए था।
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read moreShareहापुड़, सीमन: यहां स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित गांव दौमी के मां काली मंदिर के कपाट रविवार से 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। मंदिर समिति के कपिल शर्मा ने बताया कि देश में बढ़ते हुए कोरोना के प्रभाव के मद्देनजर मां काली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिए गए है। मंदिर में विधि विधान से पूजा का क्रम जारी रहेगा। Related posts: जल भराव से खफा चंद्रलोक की महिलाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का दरवाजा खटखटाया पूर्व सैनिक संघ की महापंचायत जनता सेवा ही भाजपा का लक्ष्य Originally posted 2020-03-22 11:16:02.
Read more