हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी 28 वर्षीय अर्जुन पर उसकी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। गाजियाबाद पुलिस अर्जुन की तलाश कर रही है। इसके लिए उसने हापुड़ पुलिस से भी मदद मांगी है।
बता दें कि बहादुरगढ़ निवासी अर्जुन 8 जनवरी से गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित आदर्श नगर खोड़ा के एक होटल में कमरा बुक करा कर ठहरा हुआ था। सोमवार की सुबह 10:00 बजे उसने अपनी पत्नी प्रियंका को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया। लगभग 11:00 बजे के आसपास अर्जुन बदहवास होकर कमरे से निकला। मौके पर मौजूद होटल कर्मी मोनू ने अर्जुन को देखा जिसे देख कर उसे अनहोनी की आशंका हुई। मोनू ने अर्जुन को रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर अपनी बाइक से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक प्रियंका की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अर्जुन की मोबाईल लोकेशन को ट्रेस किया जो बहादुरगढ़ में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958
