यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी






Share

हापुड़/लखनऊ,सीमन (ehapurnews.com) :  यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूत व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यह जानकारी लखनऊ में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई है। परीक्षाओं के समय नियमित रूप से मानिटरिंग की जाएगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जीपीएस युक्त गाड़ियों में भेजे जाएंगे ताकि रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना न रहे। हर जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और प्रश्न पत्र यहां तक पहुंचने का समय भी तय होगा। रास्ते में रुकने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। वहीं जहां पर्चे रखे जाएंगे वहां आर्टिफिशियल इंटलिजेंस युक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953

 

 

 

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र वंचित न रहे

Share

Shareहापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का रविवार को यहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।      भाजपा के प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे। केेंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए, इस ओर प्रयास रत रहे। स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे रहे। भाजपा नेताओं का दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा,जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, कपिल कुमार एसएम, मोहन कुमार, ललित मोदी आदि ने स्वागत किया।हापुड़ में भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। (छाया:सीमन) Related posts:स्वच्छता से ही मनुष्य स्वस्थ्य रह सकता है ;बेसिक शिक्षा अधिकारीससुर पर पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म व हत्या कर शव गायब करने का आरोपएक किलो चरस के साथ बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारOriginally posted 2020-03-01 11:52:56.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!