उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दीर्घायु होने की कांग्रेस जनों ने की कामना
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेस जनों ने पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 52 वां जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पक्का बाग स्थित गौशाला में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया। जहां शहर अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेस जनों ने गौमाता का पूजन कर अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना की।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज उनकी नेता प्रियंका गांधी का 52 वां जन्मदिवस हैं जिसके लिए समस्त कांग्रेस जन आज अपनी नेता की लंबी आयु के लिए गौशाला में एकत्रित हुए हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि शहर में भीषण ठंड और खुले नाले के कारण कई गायों की मौतें हो चुकी हैं जिसके लिए आज कांग्रेस जनों ने गौमाता की रक्षा करने का संकल्प लिया हैं। उन्होंने कहा कि बीते समय में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना गौमाता की जान बचाई हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस जन आगे भी इसी तरह से गौवंशों की जान बचाने में हर तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, वाई के शर्मा, सरदार जसबीर सिंह, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, देवेंद्र कुमार, निसार खान, चरण सिंह, शादाब मलिक, सुदेश कुमार, कुसुम लता, असलम सैफी आदि उपस्थित रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर