Hapur: हापुड़ के पास के गांव बझीलपुर के हर्ष त्यागी को बदमाशों ने लूटा
Originally posted 2020-02-21 17:24:12.
Hapur: हापुड़ के पास के गांव बझीलपुर के हर्ष त्यागी को बदमाशों ने लूटा
Originally posted 2020-02-21 17:24:12.
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read moreShareहापुड़, सीमन : एलायंस क्लब हापुड़ गगन व वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ में अलग-अलग स्थान पर होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों से आह्वान किया कि वे होली पर्व श्रद्धा के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में सादगी से मनाए। एलायंस क्लब हापुड़ गगन के संयोजक अनिल वाजपेयी ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व रिश्तों में मिठास घोलने वाला पर्व है। यह प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का त्यौहार है। इस मौके पर सुधीर जैन, लौकेश जिंदल, विपिन गौड, अनिल गोयल आदि उपस्थित थे। भारत विकास परिषद संस्कार हापुड़ ने भी होली मिलन समारोह आयोजित कर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। महिलाओं ने परस्पर फूलों की होली खेली। वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संकीर्तन, गीत, चुटकुले आदि का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान गिरीश गुप्ता ने होली पर्व को प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार बताया। इस मौके पर अतुल आजाद, परसराम बंसल, मुकेश कुमार माहेश्वरी, अरविंद गुप्ता, सुधीर जैन आदि उपस्थित थे।हापुड़ में होली मिलन समारोह में उपस्थित महिलाएं। (छाया:सीमन) Related posts: श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन निकाली शोभायात्रा भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने चौधरी साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मांगा आशीर्वाद नाबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज Originally posted 2020-03-08 12:47:02.
Read more