हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज की मांग कर विवाहिता पर अत्याचार करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता और उसके परिजनों के साथ जमकर मार पिटाई की जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ले की युवती की शादी 9 दिसंबर 2020 को मोहल्ला हरजसपुरा के पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख और गाड़ी की मांग कर ससुराल पक्ष के लोग लगातार पीड़िता का उत्पीड़न करते। 20 जनवरी 2021 को पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि उसके देवर ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने दूसरी पुत्री को जन्म दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का अत्याचार बंद नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता मायके लौट आई और उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 1 अगस्त 2024 को दरोगा ने ससुराल पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पति पुष्पेंद्र, ससुर नन्हें सिंह, सास संतोष, जेठ पंकज, जेठानी मनीषा, देवर अजय और गगन ने पीड़िता व परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586