एलायंस ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ गौरव ने हापुड़ की साकेत कॉलोनी में आयोजित एक सादे समारोह में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर सीमा सिंह एवं डॉक्टर एस पी सिंह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
संयोजक डा आराधना बाजपेई ने कहा कि डॉक्टर सीमा सिंह एवं डा एस. पी.सिंह सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए कैम्प में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए संस्था सदैव आभारी रहेगी।
पूर्व अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं सचिव मधु गर्ग ने कहा एलायंस क्लब गौरव प्रतिवर्ष ही डॉक्टर्स डे भव्य रूप से मनाता आया है। नगर के प्रमुख चिकित्सकों को संस्था सम्मानित कर चुकी है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रेखा सिंह ने कहा कि इस तरह के समाजसेवा के कार्य सदैव समाज को नई दिशा एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। डा सीमा सिंह एवं डा एस पी सिंह ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों को करने से उन्हें अपार खुशी का अनुभव होता है।वे एलायंस गौरव संस्था के आभारी हैं।