महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जन्म शताब्दी समारोह में हापुड के आर्य बंधु हुए शामिल
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वी जन्म शताब्दी समारोह ,जिमखाना मैदान मेरठ में आयोजित किया गया जिसमें हापुड़ आर्य समाज के सदस्यों ने बी भाग लिया।आर्य जगत के सर्वोच्च नेता स्वामी आर्यवेश ने समारोह की अध्यक्षता की।वैदिक विद्वान आचार्य पुनीत शास्त्री,डॉक्टर आनंद कुमार पूर्व आई ए एस,आचार्य ज्वलंत शास्त्री अमेठी,डॉक्टर वेद पल शास्त्री , परोपकारी सभा अजमेर ने कृषि एवम गौ संवर्धन के लिए महर्षि दयानंद जी के योगदान के विषय में महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन किया।भारत की आर्थिक उन्नति में कृषि और गौ का महत्व पूर्ण योगदान है।
आर्य समाज हापुड़ से आनंद प्रकाश आर्य को आर्य समाज में सक्रिय कार्य करते रहने के लिए मंच पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में सुरेंद्र कबाड़ी,सुरेश सिंघल,संजय शर्मा,राकेश गुप्ता,मदन लाल,महिला प्रधान वीना आर्या,मंजुला आर्य,राज प्रभा आर्या,निधि आर्या,सोनू शर्मा,आदि ने भाग लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more