पुरानी ईटों की नीलामी 12 सितम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाह्य न्यायालय गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) परिसर में चाहर दीवारी निर्माण में निकली पुरानी ईंटों की नीलामी की जानी है। पुरानी ईटें ढेर के रुप में रखी है। अब इन ईटों की नीलामी 12 सितम्बर-2023 मंगलवार की सांय 4.30 बजे होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में केंद्रीय नजारत जनपद न्यायालय हापुड़ में उपस्थित होकर नियत जमानत धनराशि जमा किया जाना सुनिश्चित करें। नीलामी से सम्बंधित नियम व शर्ते तथा अन्य जानकारी केंद्रीय नजारत जनपद न्यायालय हापुड़ के कार्यालय समय सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। नीलामी की न्यूनतम बोली एक लाख 15 हजार रुपए निश्चित की गई है। इससे अधिक बोलीदाता को बोली लगानी होगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606