संकीर्तन के साथ नगर शोभा यात्रा निकली
हापुड़, सीमन: हापुड़ की गांधी नगर कालोनी में स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर की 28 वीं वार्षिक नगर शोभा यात्रा रविवार को यहां धूमधाम से निकाली गई। बाबा बालक नाथ सैकड़ों अनुयायी जिनमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे। रेलवे स्टेशन के निकट एकत्र हुए। हाथों मेें पताका लिए सैकड़ों अनुयायी रुहानी सत्संग करते हुए नगर के मुख्य मार्गोे से गुजरे। यह शोभा यात्रा बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंच कर विश्राम हुई। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों ने बाबा के प्रति अटूट आस्था व्यक्त की। Originally posted 2020-03-15 11:54:37.
Read moreछह बाइक चोर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित 6 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 बाइक बरामद की है जो विभिन्न जनपदों से चोरी कर सरसों के खेत में छिपा कर रखी गई थी। पुलिस ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस रात सिकंदरपुर काकोड़ी मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने दो बाइकों पर सवार 6 युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस को चकमा देकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर सभी 6 युवकों को बाइक सहित दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए सभी 6 युवक बाइक चोर निकले। पकड़े गए बाइक चोर थाना बाबूगढ़ के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के दीपक, प्रशांत, देवेश शर्मा, अर्जुन, तुषार व सोनू है। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर बीबी नगर रोड पर स्थित एक सरसों के खेत से चार बाइक बरामद की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर खेतों में छिपा देते थे और ग्राहक मिलने पर बेच देते थे। रात भी वे दो बाइक लेकर बेचने हेतु हापुड़ व मेरठ जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।हापुड़ में पकड़े गए बाइक चोर। (छाया:सीमन) Originally posted 2020-03-15 11:49:31.
Read moreभाजपा का लक्ष्य राष्ट्रवाद की स्थापना
हापुड़, सीमन: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां कहा कि भाजपा का लक्ष्य जातिवाद व क्षेत्रवाद से उपर उठकर राष्ट्रवाद खड़ा करना है। राष्ट्रवाद की नींव मजबूत करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता आगे आकर समर्पण भाव से कार्य करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज यहां भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारियों की क्षेत्रीय कार्यशाला में भाजपा के मंडल प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के आदर्श है और कार्यकर्ता उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए गांव-गांव भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाएं। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में रात्रि विश्राम करे और ग्रामीणों की समस्याओं को जाने, साथ ही समस्याओं के हल का प्रयास करे। नए लोगोंं को भाजपा से जोड़े और उन्हें सम्मान दे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यशाला का उद्घाटन अतिथियों ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण करके व दीप प्रज्जवलित करके किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं का स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा भूतपूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, विनीत दीवान, मनोज बाल्मीकि, दीप पारचा, मनोज तोमर, पुनीत गोयल, सहदेव शास्त्री, श्यामेंद्र शास्त्री, अशोक कुमार बबली, कपिल एसएम आदि ने किया।हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिवादन स्वीकार करते हुए। (छाया:सीमन) Originally posted 2020-03-15 11:48:01.
Read moreHapur: हापुड़ में बिजली गिरने से पेड़ फटा,टुकड़े 100 दूर तक गिरे।देखें वीडियो
Hapur: हापुड़ में बिजली गिरने से पेड़ फटा,टुकड़े 100 दूर तक गिरे।देखें वीडियो Originally posted 2020-03-14 17:41:02.
Hapur: हापुड़ में ओलावृष्टि हुई
Hapur: हापुड़ में ओलावृष्टि हुई Originally posted 2020-03-14 17:39:09.
Hapur: पुलिस हिरासत से भागे सद्दाम को धौलाना पुलिस ने एक लाख की चरस के साथ दबोचा
Hapur: पुलिस हिरासत से भागे सद्दाम को धौलाना पुलिस ने एक लाख की चरस के साथ दबोचा Originally posted 2020-03-14 17:37:18.