राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत निकाली जागरूकता रैली






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शशि शर्मा एवं कार्यक्रम सहायक डॉक्टर प्रीति कौशिक के निर्देशन में शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा आईटी प्रमुख अनिरुद्ध महाविद्यालय सचिव प्रेम कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की। “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” विषय पर होने वाली गोष्ठियों में भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी के व्यक्तित्व को अपने संस्कारों में उतरने की चर्चा की गई।
डॉ. शशि शर्मा ने भगत सिंह को अपने जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। डॉ. प्रीति कौशिक ने कहा अपने देश के वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए ऐसे क्रांतिकारियों की हमेशा देश को आवश्यकता रहेगी। सारिका, सवा, अफसाना, हिमांशी, अंशिका, कल्पना, अनुराधा स्वयंसेविकाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉक्टर मंजू जैन, अर्चना, शिवानी, प्रिया, वंशिका, इसरार प्रवेश, होराम शामिल रहे।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौतहापुड़ रेलवे माल गोदाम के पुनर्निर्माण की जगी आसजीवन में धर्म का साथ सदैव कल्याण कारी होता हैOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!