हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस से हापुड़-नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हापुड़ से नोएडा के लिए सीएनजी युक्त नई बस का संचालन किया गया है। बुधवार को बस को पूजा-पाठ के बाद नोएडा के लिए रवाना किया गया। इससे नोएडा और हापुड़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। जल्द ही पांच अन्य बसों का संचालन भी किया जाएगा।
प्रतिदिन करीब ढाई हजार बस यात्री इस मार्ग पर यात्रा करते हैं। हापुड़ से नोएडा सेक्टर-62 को जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो में नई बसें लगाई जा रही है जो सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेंगी। प्रत्येक बस प्रतिदिन तीन चक्कर लगाएगी। बुधवार को एक नई बस का संचालन शुरू किया गया। जल्द ही पांच अन्य बसें भी संचालित की जाएंगी जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606